{"_id":"5ba004b3867a557ffa24616d","slug":"21537213619-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में चूर युवकों ने सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में चूर युवकों ने सिपाहियों को पीटा
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दहियवां बाजार में आपस में विवाद होने के बाद दो युवकों ने वहां खड़े दो सिपाहियों को पीट डाला। पुलिस सिपाहियों की पिटाई की बात जैसे ही होलागढ़ थाने पहुंची वहां से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और वहां मौजूद लोगों की जमकर पिटाई की। पुलिस आरोपी युवकों को भी पकड़कर थाने लाई। जहां इन दोनों का चालान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे दहियवां बाजार निवासी संदीप गुप्ता एवं गुल्लू सोनी नाम के दो युवक खड़े हुए थे। इनमें गुल्लू विद्युत विभाग में संविदाकर्मी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है यह दोनों नशे में थे। वहीं पास में एक पान की दुकान में उपेंद्र एवं अमरनाथ नाम के दो सिपाही भी खड़े हुए थे। लोगों का कहना है सिपाही भी नशे में थे। बात चीत के दौरान ही सिपाहियों एवं युवकों के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद में युवक उन दोनों सिपाहियों पर भारी पड़ गए और सिपाहियों की पिटाई कर डाली। सिपाहियों को पिटता देख किसी ने होलागढ़ थाने पर फोन कर दिया। सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उस दौरान जो भी चौराहे पर खडा मिला पुलिस ने सभी को जमकर लठिआया। पुलिस के हत्थे आरोपी युवक भी चढ़ गए। इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन