फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मलेशिया में नौकरी के नाम पर हड़पे 4.97 लाख

मलेशिया में नौकरी के नाम पर हड़पे 4.97 लाख

Mon, 21 May 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मलेशिया में नौकरी के नाम पर हड़पे 4.97 लाख
मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 4.97 लाख
विज्ञापन

तीन के खिलाफ भुक्तभोगी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बेरोजगार युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। ताजा मामला फूलपुर थाने के लतीफपुर गांव का है। यहां रहने वाले एक युवक से मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 4.97 लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय बाद भी जब उसे विदेश नहीं भेजा गया तब उसने तीन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फूलपुर के लतीफपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र जिया लाल ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के सुरेश कुमार पुत्र लालजी से रोजगार दिलाने का जिक्र किया था। इस पर उसने ट्रेंड लोगों को मलयेशिया भिजवाने वाले व्यक्ति के तौर पर आजमगढ़ निवासी संत चौहान से मुलाकात कराई। बताया गया कि मलयेशिया में कई लोगों की नौकरी लगवाई है। मुलाकात के दौरान मंजू देवी पत्नी बलवंत (निवासी अवधपुर सदार नगर चौरा, गोरखपुर) भी वहां मौजूद थी। उसने भी विदेश भिजवाने का लालच उसे दिया। जब वह उनकी बातों में फंस गया तब उससे वीजा, पासपोर्ट आदि बनवाने के नाम पर रुपये की मांग की गई। धीरे-धीरे करके उससे 4.97 लाख रुपये ले लिए गए। रुपये लेने के बाद कई दिन बीत गए लेकिन, उसे कोई सूचना नहीं मिली। जब उसने पता लगाया तब संत चौहान टालमटोल करने लगा। जब उसने सुरेश पर दबाव बनाना शुरू किया तब गिरोह के सदस्यों के उसे धमकाना शुरू कर दिया। धर्मेद्र ने आरोप लगाया कि उसे पैसा वापस मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी ने शनिवार को फूलपुर थाने में तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 506 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed