फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पूर्व प्रधान के घर जाकर दरोगा बोले- सब नेतागिरी निकाल दूंगा!

पूर्व प्रधान के घर जाकर दरोगा बोले- सब नेतागिरी निकाल दूंगा!

Tue, 16 Apr 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के घर जाकर दरोगा बोले- सब नेतागिरी निकाल दूंगा!
बरेली/शाही। शाही थाने के एक दरोगा पर पूर्व प्रधान के घर जाकर हड़काने और गांव में लगे भाजपा के झंडे उतरवाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में मीरगंज विधायक ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। दरोगा को संबंधित क्षेत्र से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़े दौली जवाहरलाल के पूर्व प्रधान चमन सिंह का आरोप है कि शाही थाने के एक दरोगा ने उनके छोटे भाई को बेवजह हड़काया और घरों पर लगे भाजपा के झंडे उतरवाने का दबाव बनाया है। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने चुनाव आयोग के प्रेक्षक से इस मामले की शिकायत की है। चमन सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर दो बजे शाही थाने के दरोगा उमेश सिंह दौली जवाहरलाल गांव पहुंचे। उनके छोटे भाई सरनाम सिंह से रोजगार सेवक अरविंद सक्सेना और गौंटिया के तुलाराम के बारे में पूछा। उन दोनों ने चार माह पहले एक-दूसरे पर मारपीट की क्रॉस एनसीआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि सरनाम ने जब बताया कि वे दोनों के चुनाव प्रचार में गए हैं तो दरोगा जी भड़क गए। हड़काते हुए पूर्व प्रधान के बारे में भी अपशब्द कहे, कहा- सब नेतागिरी निकाल देंगे। उनका आरोप है कि दरोगा ने गौंटिया के कई घरों में लगे भाजपा के झंडे उतारने का भी दबाव बनाया। हालांकि दरोगा उमेश सिंह ने किसी भी विवाद से इंकार किया है। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने आरोपों की जांच कराने की बात कही। दरोगा की वहां तैनाती को लेकर भी उच्चाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed