{"_id":"5cb0f8bebdec2258a5433487","slug":"201555101886-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजों ने उड़ाई रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजों ने उड़ाई रकम
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने गूगल पे एकाउंट से उड़ाई रकम
प्रयागराज। साइबर जालसाज रोजाना ही किसी न किसी को निशाना बना रहे। शातिरों ने छोटा बघाड़ा निवासी एक लॉज मालिक के गूगल पे एकाउंट से 21 हजार रुपये उड़ा दिए। लॉज मालिक इंदुप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले गूगल पे के जरिए एक व्यक्ति को एक हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन भुगतान क्लियर न होने पर उनके भांजे ने गूगल में कस्टमर केयर नंबर सर्च करके उस पर बात की। उधर से बात करने वाले ने गूगल पे का एकाउंट पूछा, कुछ देर बाद उनके खाते से 21 हजार रुपये बदमाशों ने उड़ा दिए। खाते से पैसा गायब होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज करके पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
0 ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर खोजने से बरतें परहेज
साइबर दुनिया में जालसाजों के ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो तमाम जानी-पहचानी कंपनियों के नाम से फर्जी कस्टमर केयर नंबर नेट पर डाल देते हैं। लोग इनको कंपनी का नंबर समझकर इनमें जैसे ही फोन करते हैं जालसाज इनको फांस लेते हैं। हाल में आधा दर्जन से अधिक मामले प्रयागराज में भी सामने आ चुके। इन लोगों ने गूगल में कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। उस नंबर पर बात करने के बाद शातिरों ने बहाने से खाते से पैसे ही उड़ा दिए। ऐसे में गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।