फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शव रखकर जाम लगाया तो मुकदमा

शव रखकर जाम लगाया तो मुकदमा

Mon, 20 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर जाम लगाया तो मुकदमा
थाने के सामने शव रखा तब लिखा गया मुकदमा
विज्ञापन

0 बिजली मिस्त्री की मौत के मामले में नाराज थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत के फतूहां गांव के उमेश कुमार (18) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में तहरीर देने के बाद भी केस नहीं दर्ज किए जाने से नाराज लोगों ने रविवार देर रात शव को थाने के सामने रखकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई।

फतूहां गांव निवासी होरीलाल का पुत्र उमेश शनिवार को घर से निकला था। वह समारोहों में बिजली की सजावट का काम करता था। रविवार सुबह परिजनों को खबर मिली कि उमेश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि जेनरेटर स्टार्ट करने के दौरान उसे करंट लग गया। मगर परिजनों ने कत्ल की आशंका जाहिर की। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पिता होरीलाल ने फतूहां निवासी रामानंद भारतीय के बेटों राकेश, रवींद्र, अमरजीत तथा चक मुजम्मिल गांव के सुरेश कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर लिखने में टालमटोल की तो पोस्टमार्टम के बाद रात में परिजन उमेश का शव लेकर सरायइनायत थाने पहुंचे और जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद चार लोगों के खिलाफ जहर खिलाकर मारने और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखी गई। परिजनों ने बताया कि एक नामजद आरोपी सुरेश विश्वकर्मा को एसआरएन अस्पताल परिसर में ही पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed