फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चेकिंग के दौरान मिले 2.5 लाख नगद, 3.9 किलो चांदी

चेकिंग के दौरान मिले 2.5 लाख नगद, 3.9 किलो चांदी

Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान मिले 2.5 लाख नगद, 3.9 किलो चांदी
गाड़ी में मिली दो लाख नगदी, 3.9 किलो चांदी
विज्ञापन


सोने का टप्स व 12 छोटी गोलियां भी हुई बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के बम्हरौली में शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान कार से 2.03 लाख नगदी के साथ ही 3.9 किलो चांदी बरामद हुई। इसके अलावा सोने का टप्स व 12 छोटी गोलियां भी मिलीं। इससे संबंधित कागजात न दिखा पाने पर नगदी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

बम्हरौली में स्टेटिक सर्विलांस टीम शुक्रवार शाम 3.30 बजे के करीब चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कौशाम्बी की ओर से आ रही आल्टो 800 कार को रोका गया। तलाशी के दौरान इसमें 2.03 लाख नगद के अलावा 3.916 किलो चांदी मिली। इसके साथ ही सोने का टप्स व 12 छोटी गोलियां भी मिलीं। कार में तीन लोग सवार थे जिन्होंने अपना नाम जानू, श्यामू सोनी व रमाशंकर अग्रहरि निवासी सौरई बुजुर्ग, सैनी कौशाम्बी बताया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ करने पर जानू व श्यामू ने बताया कि वह आभूषण कारीगर हैं। उधर रमाशंकर ने खुद को इलेक्ट्रानिक व्यापारी बताया। हालांकि तीनों कार से बरामद नगदी, चांदी व सोने की गोलियों, टप्स से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद तीनों को कार व बरामद सामान समेत थाने लाया गया। यहां नगदी व अन्य सामान जब्त कर उन्हें छोड़ दिया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि कारसवार बरामद नगदी व अन्य सामान से संबंधित कागजात नहीं प्रस्तुत कर सके। इसलिए सामान जब्त कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed