फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बिशप जानसन स्कूल गेट पर बमबाजी

बिशप जानसन स्कूल गेट पर बमबाजी

Sun, 16 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
बिशप जानसन स्कूल गेट पर बमबाजी
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित बिशप जानसन स्कूल गेट पर शनिवार दोपहर दो युवक बम फेंककर भाग गए हालांकि गेट पर लगने के बावजूद बम नहीं फटा। बम फेंके जाने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। बम को निष्क्रिय करके पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब सवा बारह बजे स्कूटी पर सवार दो लड़के स्कूल गेट के पास पहुंचे। तब तक स्कूल बंद हो चुका था। इनमें पीछे बैठे युवक ने एक के बाद एक कुल तीन बम गेट के पास फेंके और फरार हो गए। बम गेट के पास ही गिर पड़ा। बम फेंके जाता देख आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बम को लेकर उसे निष्क्रिय किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. विशाल एन सिंह ने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है हालांकि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बम के मिलने से इंकार किया है। उनका कहना है कि किसी ने पॉलीथिन में कागज भरकर फेंके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed