फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पड़ासी ने रची थी 10 किलो चांदी लूट की साजिश

पड़ासी ने रची थी 10 किलो चांदी लूट की साजिश

Sun, 30 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
पड़ासी ने रची थी 10 किलो चांदी लूट की साजिश
पड़ोसी ने रची थी 10 किलो चांदी लूट की साजिश
विज्ञापन

पुलिस ने किया खुलासा, तीन साथियों समेत गिरफ्तार
चारों शातिर अपराधी, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कैंट में सराफा कारीगर से 10 किलो चांदी लूट के मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अफसरों का कहना है कि भुक्तभोगी कारीगर के घर के सामने रहने वाले अपराधी ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चारों को गिरफ्तार कर इनके पास से 4.6 किलो चांदी, 1.05 लाख रुपये, बाइक व तमंचा बरामद किया गया है।
चार सितंबर को चौफटका के पास जयंतीपुर निवासी सराफा कारीगर पारस से तमंचा दिखाकर 10 किलो चांदी लूट ली गई थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि जांच में जुटी पुलिस ने पारस के घर के पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें वह नीली अपाचे बाइक दिखी जिस पर सवार होकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बाइकसवारों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इनमें एक बदमाश रवि पासी निवासी राजरूपपुर है। इसके बाद पुलिस ने रवि को दबोचा तो पूरी कहानी सामने आ गई। रवि से मिली जानकारी के आधार पर सूरज कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी, राजू मिश्रा निवासी सैनिक कॉलोनी व मुन्ना पटेल निवासी जयंतीपुर को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मामले की साजिश पीड़ित पारस के घर के सामने रहने वाले मुन्ना पटेल ने रची। उसने ही घटना वाले दिन रवि, सूरज व राजू को बुलाया। इसके बाद जैसे ही पारस चांदी लेकर निकला राजू व मुन्ना के बताने पर रवि और सूरज ने चौफटका पहुंचकर उससे चांदी लूट ली। चांदी अपने पास रखकर मुन्ना ने तीनों को 60-60 हजार रुपये दिए। कैंट इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 4.6 किलो चांदी, 1.05 लाख रुपये, बाइक व तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


चारों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में सभी शातिर अपराधी हैं। इन पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा नौ मुकदमे राजू पर हैं। जबकि रवि पर चार, मुन्ना पर पांच, सूरज के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed