फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर ठगे रुपये

इंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर ठगे रुपये

Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
इंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर ठगे रुपये
इंडियन ऑयल में नौकरी के नाम पर ठगे रुपये
विज्ञापन

0 भुक्तभोगी युवक ने अतरसुइया थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद। इंडियन ऑयल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने करीब 12 बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये ठग लिए। इनमें से एक युवक ने जब पैसे वापस मांगे, तब उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने अतरसुइया थाने में जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मूलरूप से बलिया का रहने वाले धीरेंद्र वर्मा आईटीआई करने के बाद से बेरोजगार था। दो साल पहले उसकी मुलाकात अतरसुइया के हर्षवर्धन नगर निवासी श्याम नारायण भल्ला (65) से हुई। धीरेंद्र के मुताबिक श्याम नारायण की अधिक आयु को देखकर उसने उस पर विश्वास कर लिया। इंडियन ऑयल में ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए श्याम नारायण ने धीरेंद्र को वहां नौकरी दिलाने का वायदा किया। इसके लिए उसने शुरुआत में 50 हजार रुपये मांगे। धीरेंद्र के मुताबिक उसके साथ एक दर्जन अन्य युवकों ने भी उसे रुपये दिए थे। धीरेंद्र का आरोप है कि गत 18 जून को उसने रुपये वापस मांगे, लेकिन श्याम नारायण ने उसको जान से मारने की धमकी दी। धीरेंद्र ने श्याम नारायण, संजय, डीके, मो. मुमताज एवं दीपक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अतरसुइया बृजेश यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed