{"_id":"5b2c071b4f1c1bc2378b52a3","slug":"191529612059-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी दफ्तर पहुंची दुष्कम पीड़ित मूक बधिर किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी दफ्तर पहुंची दुष्कम पीड़ित मूक बधिर किशोरी
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी दफ्तर पहुंची दुष्कर्म पीड़ित मूक बधिर किशोरी
परिजनों ने जांच कराकर दोषी को सजा देने की मांग की
इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज मूक बधिर किशोरी के साथ परिजन बृहस्पतिवार को दोपहर में एसएसपी के दफ्तर पहुंचे। इन लोगों ने एसएसपी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा है।
फूलपुर के हरवासी, बहादुरगंज में स्थित एक व्यक्ति के घर में 15 वर्षीय मूक बधिर किशोरी पिछले एक साल से घर की साफ-सफाई का काम कर रही थी। परिजनों ने एसएसपी से बताया कि किशोरी के साथ छह-सात महीने पहले दुष्कर्म किया गया और वो गर्भवती हो गई। चूंकि किशोरी बोल नहीं सकती इसलिए किसी को कुछ पता नहीं चला। पांच जून को मालिक की पत्नी किशोरी केघर पहुंची और पीड़िता की मां और भाभी को कुछ रूपया देकर गर्भ की सफाई कराने को कहा। परिजनों का आरोप है कि सात जून को जब फूलपुर थाना पहुंचे तो पुलिस ने दबाव बनाकर मालिक के बजाय नौकर राजू कहार (46) के नाम पर मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरूवार को परिजनों ने एसएसपी से जांच कराकर दोषियों को सजा देने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर ने बताया कि विवेचक छुट्टी पर हैं। गूंगी लड़की कुछ बता नहीं पा रही है। नामजद आरोपी की तलाश में बुधवार की रात में दबिश दी गई थी लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।