फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Sat, 04 Nov 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
विज्ञापन

-मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा।
सरायअकिल के फैजुल्लापुर में शुक्रवार रात एक विवाहिता का फांसी पर लटकता हुआ शव बरामद हुआ। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।

कौशाम्बी थाने के दुल्हनियापुर निवासी कल्लू लोध ने छह महीने पहले अपनी बेटी नगीना देवी (20) की शादी सरायअकिल के फैजुल्लापुर गांव के नरेंद्र लोध के साथ की थी। कल्लू ने बताया कि शादी में मनमुताबिक दहेज न मिलने की वजह से ससुराली शुरू से ही नगीना को परेशान करते थे। समझाने बुझाने के बाद भी वे दहेज की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने मारपीट भी शुरू कर दी थी। आरोप है कि शुक्रवार रात तकरीबन नौ बजे ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव घर के भीतर दुपट्टे के सहारे धन्नी से लटका दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तफ्तीश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed