{"_id":"59badb0e4f1c1b36688b4af5","slug":"191505417998-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या कर शव फांसी से लटकाया
पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट के हटवा गांव में ब्याही युवती नीता देवी की बुधवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पांच महीने पहले युवती की शादी हुई थी। सुबह लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के उमरावां की नीता देवी (22) पुत्री लल्लू की शादी 31 मई वर्ष 2007 को हटवा गांव निवासी दुर्गेश उर्फ पप्पू पुत्र कल्लू से हुई थी। बुधवार रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह युवती की लाश घर के भीतर धन्नी के सहारे फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद घटना की जानकारी मायके वालों को दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता लल्लू का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दुर्गेश, जेठ जीत प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि युवती ने कलह से आजिज आकर खुदकुशी की है। जांच-पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।