फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अमर उजाला खबर का असर, 11 डग्गामार गाड़ियां सीज

अमर उजाला खबर का असर, 11 डग्गामार गाड़ियां सीज

Wed, 09 Aug 2017 02:00 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला खबर का असर, 11 डग्गामार गाड़ियां सीज
अतीक के गुर्गों की 11 डग्गामार गाड़ियां पकड़ी
विज्ञापन

0 अमर उजाला की खबर पर हरकत में आई पुलिस ने चलाया अभियान
0 नौ बसों का चालान, दो सीज, ड्राइवरों को दी गई चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अमर उजाला की खबर से हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को सिविल लाइंस में बस अड्डे के पास अभियान चलाकर जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों की डग्गामार गाड़ियों की धरपकड़ की। पुलिस ने 11 बस और टैक्सियां पकड़ ली। नौ ड्राइवरों को भी पकड़ा गया था जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। दो गाड़ियां सीज कर दी गईं। पुलिस फोर्स को देख अवैध टैक्सी संचालकों के बीच मची अफरातफरी के बीच दो बसों के चालक गाड़ी से उतरकर भाग गए।

अमर उजाला में सोमवार को अंक में अतीक अहमद के गुर्गो के हाथों में अवैध टैक्सी स्टैंड की खबर छपी थी। इस खबर को संज्ञान में लेकर मंगलवार को सीओ श्रीशचंद्र ने पुलिस फोर्स के साथ सिविल लाइंस बस अड्डे के पास स्टेनली रोड और हनुमान मंदिर के आसपास खड़ी डग्गामार अवैध बसों, टवेरा, सूमो की घेराबंदी की। पुलिस को देख ड्राइवर गाड़ियां लेकर भागने लगे। पुलिस ने 10 बस और एक टवेरा को रोक लिया। उनमें दो बस के ड्राइवर उतरकर भाग गए। उन दोनों बसों को सीज कर दिया गया। उनके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। बाकी नौ ड्राइवरों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा और गाड़ियों का चालान किया। सीओ ने बताया कि रामबाग, अलोपीबाग, तेलियरगंज, कचहरी समेत शहर के अन्य अवैध टैक्सी स्टैंड से चलने वाली डग्गामार गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अतीक के नाम पर अतीक के गुर्गों ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर रखी थी इसीलिए बस अड्डे के पास वे बेरोकटोक डग्गामारी करते रहे। आलम यह कि कि गुंडागर्दी के दम पर वे सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टर से भी धन उगाही करते हैं। शिकायत पर भी परिवहन विभाग के अफसर आंखें मूंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed