फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ मेला क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय

कुंभ मेला क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय

Wed, 20 Mar 2019 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय
कुंभ मेला क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय
विज्ञापन

खोल ले गए सौ से अधिक वाई-फाई ज्वांइटर

प्रयागराज। कुंभ मेला क्षेत्र से अधिकांश पुलिस बल के वापस लौट जाने से चोरों की सक्रियता काफी अधिक बढ़ गई है। खुले में पड़े तमाम कीमती उपकरणों को चोरों ने निशाना बनना शुरू कर दिया है। कुंभ इलाके में लगे सौ से अधिक वाई-फाई ज्वांइटर खोल चोर खोल ले गए। इनकी कुल कीमत करीब सवा लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। कंपनी की ओर से दारागंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुंभ क्षेत्र में वाई-फाई मुहैया कराने को दो सौ से अधिक ज्वाइंट एवं पीआईई इंजेक्टर पूरे मेला क्षेत्र में लगाए गए थे। पांच मार्च के बाद इनको हटवाया जाना था। कंपनी के साइट इंजीनियर नीलेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को जब उसे हटाने कर्मचारी पहुंचे तब पूरे मेला क्षेत्र से कुल 109 ज्वांइट एवं पीआईई इंजेक्टर लापता थे। उन्होंने इनकी कुल कीमत करीब सवा लाख रुपये से ऊपर की बताई। कीमती उपकरणों के चोरी होने की सूचना दारागंज, झूंसी एवं शिवकुटी थाने में दी गई। दारागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed