फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एयरफोर्स के विंग कमांडर की संदिग् ध हाल में मौत

एयरफोर्स के विंग कमांडर की संदिग् ध हाल में मौत

Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के विंग कमांडर की संदिग्
ध हाल में मौत
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

गोली लगने से एयरफोर्स विंग कमांडर की मौत
बम्हरौली परिसर स्थित मकान में हुई घटना, परिवार में कोहराम
चारपाई पर मिली लाश, पास ही पड़ी थी लाइसेंसी बंदूक
आत्महत्या की भी आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एयरफोर्स स्टेशन बम्हरौली में रहने वाले विंग कमांडर की संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत हो गई। उनकी खून से लथपथ लाश बरामदे में चारपाई पर पड़ी मिली। पास में ही दोनाली बंदूक भी पड़ी थी। पुलिस आत्महत्या की भी आशंका जता रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, विंग कमांडर अरविंद सिन्हा (40) पुत्र अशोक कुमार सिन्हा मूल रूप से राजेंद्रनगर, पटना के रहने वाले थे। वह बम्हरौली एयरफोर्स स्टेशन में करीब साल भर पहले तैनात हुए थे। यहां वह पत्नी पूजा व दो बच्चों अक्षय व अर्जुन के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब पत्नी सो रही थीं जबकि बच्चे अपने कमरे में थे। इसी दौरान अचानक बरामदे में संदिग्ध हालात में गोली लगने से अरविंद की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो उनकी खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी मिली। पास में ही उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी। गोली गर्दन के निचले हिस्से पर लगी थी। पति की लाश देखकर पूजा व उनके बच्चे बिलखने लगे। जानकारी पर एयरफोर्स के अफसर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो इस बात की भी आशंका है कि विंग कमांडर ने आत्महत्या की हो। हालांकि फिलहाल ऐसी कोई वजह सामने नहीं आई है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


संगीत के थे शौकीन, साथी स्तब्ध
विंग कमांडर अरविंद संगीत के बेहद शौकीन थे। उन्हें आर्केस्ट्रा ड्रम बजाने में भी महारत हासिल थी। सभी उनके व्यवहार के भी कायल थे। घटना से एयरफोर्स अफसर व विंग कमांडर के साथी भी स्तब्ध रहे। रिश्तेदार निखिल ने बताया कि उनकी एक बहन है। सूचना पर घरवाले भी शहर के लिए चल दिए हैं। उधर, पत्नी व बच्चे गहरे सदमे में दिखे। बड़ा बेटा अक्षय अभी 10वीं में पढ़ रहा है जबकि छोटा अर्जुन 7वीं कक्षा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तो नहीं हुए शिकार?
मौके के हालात देखने के बाद इस बात की भी आशंका है कि विंग कमांडर हादसे का शिकार हो गए हों। दरअसल, जिस बंदूक से चली गोली लगने से उनकी मौत हो गई, उससे पहले भी एक फायर हुआ था। उनके शव के पास ही एक खोखा भी पड़ा मिला है। जबकि कारतूस का एक खोखा बंदूक की नाल में फंसा मिला है। जानकारों की मानें तो हो सकता है कि अफसर को बंदूक में दूसरी गोली होने की जानकारी न रही हो। ऐसे में एक फायर के बाद वह सफाई करने लगे हों और गोली चलने से उनकी जान चली गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed