फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 पूर्व बैंक कर्मचारियों पर कुर्की की तैयारी

10 पूर्व बैंक कर्मचारियों पर कुर्की की तैयारी

Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
10 पूर्व बैंक कर्मचारियों पर कुर्की की  तैयारी
फरार 10 बैंककर्मियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी
विज्ञापन

एक्सिस बैंक-शुआट्स घोटाला
फर्जीवाड़ा कर 22.37 करोड़ रुपये के गबन का मामला
कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एक्सिस बैंक में हेराफेरी कर शुआट्स के खाते से 22.37 करोड़ रुपये निकालने के मामले में पुलिस 10 बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। सभी फरार हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि एक महीने की अवधि पूरी होते ही कुर्की के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
मई 2017 में एक्सिस बैंक में 22.37 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। यहां शुआट्स के खाते से हेराफेरी कर रुपये निकाले गए और फिर इन्हें अन्य खातों में डाल दिए गए। मामले की जानकारी पर बैंक अफसरों की ओर से सिविल लाइंस थाने में बैंक के कस्टमर रिलेशनशिप अधिकारी कमाल एहसान व शुआट्स कर्मचारी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जो बाद में क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान मामले में कई अन्य बैंककर्मियों के साथ ही शुआट्स के कुछ अफसरों पर भी इस हेराफेरी में शामिल होने का आरोप लगा। हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम(एसआईटी) कर रही है। मामले में बैंक कर्मचारियों के साथ ही शुआट्स के वीसी आरबी लाल समेत अन्य कई अफसर भी आरोपी बनाए गए हैं। अब तक मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। जिसमें आरबी लाल समेत शुआट्स के अधिकारी भी हैं। 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि आरबी लाल समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर स्टे है। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों लंबे समय से फरार चल रहे शेष 10 आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में 82 के तहत आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। यह सभी बैंक कर्मचारी हैं। अफसरों का कहना है कि एक महीने के भीतर यह कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो इनकी संपत्ति कुर्क करने की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed