{"_id":"5b3683574f1c1bf96e8bad0b","slug":"181530299223-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की मौत के बाद अस्पताल में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता की मौत के बाद अस्पताल में बवाल
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की मौत के बाद अस्पताल में बवाल
जूनियर डाक्टरों से हुई झड़प, पुलिस ने शांत कराया बवाल
झगड़े के दौरान स्टंप लाने वाला लैब टेक्नीशियन पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में महाराणा प्रताप चौराहे सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता कमलाकांत द्विवेदी की शुक्रवार की रात मौत हो गई। परिजनों और वकीलों ने डॉक्टरों पर इलाज में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया। शोरशराबे के बीच जूनियर डाक्टर भी इकट्ठा हो गए। वाद विवाद के बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामले को शांत कराया। झगड़े के दौरान स्टंप लाने वाले एक टेक्नीशियन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सोरांव के सेवईत लुगनपुर गांव निवासी कमला कांत द्विवेदी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत करते थे। बृहस्पतिवार को वह हाईकोर्ट जा रहे थे, सिविल लाइंस में महाराणा प्रताप चौराहे के पास अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कमलाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हुई तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने एक विशेषज्ञ डाक्टर को बुलवाया। इसके बाद उनकी तबियत स्थिर हो गई। परिजनों का आरोप है कि रात में पहुंचे डॉक्टर ने उनका आक्सीजन मास्क हटा दिया। परिवार को लोगों को बाहर कर दिया। इसके कुछ देर बाद बताया कि कमलाकांत की मौत हो गई। परिजन हक्के-बक्के रह गए। उन लोगों ने सवाल उठाया तो हॉस्टल से जूनियर डॉक्टरों को भी बुला लिया गया। परिजनों और वकीलों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कमलाकांत की हत्या हुई है। डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी मौत हुई है। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। वकील इकट्ठा हुए तो दूसरी ओर से जूनियर डॉक्टर भी इकट्ठा हो गए। इसी दौरान एक टेक्नीशियन कहीं से स्टंप लेकर चला आया। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जूनियर डॉक्टरों को वापस भेज दिया गया। परिजनों और वकीलों को समझा बुझाकर शांत किया गया। पुलिस टेक्नीशियन को पकड़कर चौकी ले आई। वकील देर रात चौकी को घेरे हुए थे। उनका कहना था कि टेक्नीशियन स्टंप लेकर मारने पीटने आया था। पुलिस का कहना है कि टेक्नीशियन से पूछताछ की जा रही है।