{"_id":"5b183b0a4f1c1bf86e8b6a1d","slug":"181528314634-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशटर समेत दो फरार, तलाश जारी
बारा पुलिस ने की गिरफ्तारी, नौ बाइकें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बारा पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगोें को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की नौ मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड कौंधियारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जो अभी फरार है। उसके साथ ही गिरोह के दो सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है।
एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बारा थाना के रिगवा मोड़ पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को रोका तो वह बाइकों का कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में उन्होंने खुद को राजकरन व रामकरन बिंद निवासी मोजरा पिपरांव बताया। उन्होंने बताया कि दोनों बाइक क्रमश: दीपक कुमार उर्फ संतोष कुमार निवासी घूरपुर ने 14 हजार व पिंटू बिंद निवासी कौंधियारा ने 12 हजार में बेची है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दीपक और पिंटू को पकड़ा तो दोनों ने कुल सात गाड़ियां बरामद कराईं। साथ ही बताया कि बाइक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड राकेश चौधरी निवासी कौंधियारा है जो अपने भाई नान बाबा के साथ मिलकर बाइकें चुराता है। पुलिस ने बताया कि दोनों फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
मप्र में भी कर चुका है चोरी
पुलिस ने बताया कि फरार राकेश चौधरी कौंधियारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर चोरी के कई मामलों में शामिल रहने का आरोप है। उस पर कौंधियारा के अलावा घूरपुर, शंकरगढ़ व मप्र के रीवां चाकघाट में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कौंधियारा में जानलेवा हमले के मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है।