{"_id":"5ae46eeb4f1c1b23338b58d1","slug":"181524920043-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर शिकंजा
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की कार्रवाई से बचने के लिए बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर विभागीय अधिकारी शिकंजा कसने लगे हैं। अभी तक नोटिस से काम चलाने वाले अफसर ऐसे अमान्य स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। नगर कोतवाली में 11 अमान्य स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
नगर कोतवाली के नगर शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश जायसवाल ने तहरीर देकर बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूलों के प्रबंधक व संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सनराइज स्कूल बलीपुर, आरबीएस स्कूल अचलपुर, इन्डैक्स वैली स्कूल बलीपुर , रेडरोज एकेडमी व लनंग ट्री स्कूल पूर्वी सहोदरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरी ओर सदर के खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने संत नामदेव कांवेंट रूपापुर, गुलाब आश्रय ज्ञानोदय बाल विद्या मंदिर रूपापुर, रायल एंड प्राइड एकेडमी सगरा, एकता बाल विद्या मंदिर पूरे ईश्वरनाथ, भदौरिया पब्लिक स्कूल पूरे ईश्वरनाथ, भदौरिया पब्लिक स्कूल व आदर्श विद्या निकेतन के खिलाफ बिना मान्यता के संचालित होने पर मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि अभी भी बहुत से ऐसे शिक्षण संस्थान शहर में मौजूद हैं। जो अमान्य तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि ऐसे स्कूलों को चिन्हित करने का काम चल रहा है। किसी भी हाल में बिना मान्यता के स्कूल संचालित नहीं होने पाएंगे।