{"_id":"5c40efa5bdec224c0b4884f3","slug":"171547759525-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज में सराफ को गोली मार लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगंज में सराफ को गोली मार लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
0000000000000000000
नवाबगंज में सराफ को गोली मारकर लाखों की लूट
दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
हालत बेहद नाजुक, रात में हुआ ऑपरेशन
मंसूराबाद (प्रयागराज)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर इलाके में गुरुवार की शाम एक सराफ को गोली मारकर बदमाश लाखों के आभूषण लूट लिए। सराफ शाम को दुकान बंद कर अपने मौसेरे भाई के साथ घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उसे बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन, देर रात तक बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा था।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी रमेश चंद्र सोनी आनापुर बाजार में सराफा की दूकान चलाते हैं। गुरुवार को आनापुर में बाजार लगता है। गुरुवार को दुकान पर रमेश का बेटा नकुल सोनी बैठा था। शाम को दुकान से गहने एक बैग में रखकर वह मौसेरे भाई शिवा के साथ बाइक से घर के लिए चला। कोराली मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने नकुल के सिर में गोली मार दी। वह गिरा तो बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकले। वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो गंभीर रूप से घायल नकुल को शहर ले आया गया। एसआरएन अस्पताल में रात में ही उसका आपरेशन किया गया। उधर बदमाशों की तलाश में पुलिस ने गंगापार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
--बदमाशों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगाई गई हैं। नकुल के मौसेरे भाई के बयान के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। -अमित श्रीवास्तव, सीओ सोरांव