फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दो करोड़ की जमानत फर्जी निकली, मुकदमा

दो करोड़ की जमानत फर्जी निकली, मुकदमा

Fri, 10 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
दो करोड़ की जमानत फर्जी निकली, मुकदमा
दो करोड़ की जमानत फर्जी निकली, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

टैंकर और तेल सप्लाई के ठेके में बैंक आफ बड़ौदा की गारंटी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बमरौली स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के तेल डिपो में अहमदाबाद की जय हिंद प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी की ओर से सप्लाई के लिए लगाई गई बीओबी, अहमदाबाद की दो करोड़ 67 हजार रुपये की गारंटी फर्जी निकली। यह खुलासा बैंक ने इंडियन ऑयल कंपनी के कानपुर कार्यालय को पत्र लिखकर किया है। इसी के बाद बुधवार देर रात सप्लायर कंपनी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

इंडियन आयल कारपोरेशन का इलाहाबाद के बमरौली में तेल डिपो है। यहां पर पाइपलाइन के माध्यम से तेल आता है। इस संयंत्र में तेल सप्लाई तथा अन्य कामों के लिए अहमदाबाद की जय हिंद प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी से अनुबंध हुआ था। जिसमें आवेदन के साथ साथ दो करोड़ 67 हजार रुपये की गारंटी मांगी गई थी। इस कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से गारंटी से फर्जी प्रपत्र तैयार किए गए और उनको अनुबंध के साथ लगा दिया गया। जिस पर कानपुर और दिल्ली स्थित आईओसी के अधिकारियों को शक हुआ। नियमानुसार, जो भी गारंटी बैंक की ओर से दी जाती है, उसका ब्योरा ऑनलाइन होता है। इस कंपनी की ओर से प्रस्तुत की गई गारंटी का ब्योरा आन लाइन नहीं थी। कुछ और प्रपत्र संदिग्ध प्रतीत हुए। इन सभी की फोटो प्रति बैंक आफ बड़ौदा की अहमदाबाद शाखा को भेजी गईं। वहां से सत्यापन रिपोर्ट में बताया गया कि इस तरह की गारंटी बैंक की ओर से जारी ही नहीं की गई है। जिसे गंभीरता से लिया और उसके आधार पर कंपनी से व्यवसायिक नाता तोड़ लिया गया। उसी के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चेयरमैन इंडियन आयल कंपनी से अनुमति मांगी गई। उन्हीं की अनुमति पर बुधवार देर रात आईओसी कानपुर के सहायक प्रबंधक सौरभ गौड़ की ओर से मैसर्स जयहिंद लिमिटेड कंपनी के खिलाफ थाना धूमनगंज में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिसमें दो करोड़ 67 हजार रुपये के नकली दस्तावेज तैयार कर गारंटी के लिए लगाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed