फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीएनपी कार्यालय में शिक्षामित्र से 2.5 लाख की ठगी

पीएनपी कार्यालय में शिक्षामित्र से 2.5 लाख की ठगी

Fri, 21 Dec 2018 08:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
पीएनपी कार्यालय में शिक्षामित्र से 2.5 लाख की ठगी
सभी केंद्र -
विज्ञापन

00000000000000

पीएनपी कार्यालय में शिक्षामित्र से 2.5 लाख की ठगी
खुद को क्लर्क बताकर ठग ने ऐंठे रुपये
कर्नलगंज थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में शामिल शिक्षामित्र के साथ परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 2.5 लाख रुपये ठग लिए गए। स्क्रूटनी में नंबर बढ़वाने के नाम पर झांसा देकर उससे रुपये ऐंठकर आरोपी फरार हो गया। किसी तरह नाम पता मिलने पर भुक्तभोगी ने उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
कौशाम्बी में करारी निवासी रेखा वहीं स्थित स्कूल में शिक्षा मित्र हैं। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में वह भी शामिल हुई थीं। रिजल्ट आने के बाद उन्होंने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया। इसी दौरान वह एक दिन अपने पति के साथ एलनगंज स्थित परीक्षा नियामक कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्हें विजय नाम के एक क्लर्क से मिलना था। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को विजय बताते हुए कहा कि नंबर बढ़वाने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। रेखा उसके झांसे में आ गई और उसे 2.5 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया। परेशान होकर भुक्तभोगी शिक्षामित्र पीएनपी कार्यालय पहुंची तो पता चला कि रुपये ऐंठने वाला क्लर्क नहीं था।
विज्ञापन


गाड़ी के नंबर से मिला नाम-पता
भुक्तभोगी ने बताया कि उसने रुपये देते वक्त आरोपी की कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके अलावा उसकी कोई जानकारी उसके पास नहीं थी। कार का नंबर पता लगाने पर आरटीओ से पता चला कि यह अतरौलिया आजमगढ़ निवासी जितेंद्र यादव के नाम पर है। इसके बाद तहरीर देकर उसने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे
प्रयागराज। देवरिया निवासी यशोदानंद सिंह ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि साउथ मलाका निवासी राकेश उपाध्याय ने रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये छह साल पहले लिए थे। हालांकि न ही नौकरी मिली और न ही वह पैसे वापस कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed