फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुस्लिम बोर्डिंग में घुसे छात्रों ने मचाया बवाल, तोड़फोड़

मुस्लिम बोर्डिंग में घुसे छात्रों ने मचाया बवाल, तोड़फोड़

Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम बोर्डिंग में घुसे छात्रों ने मचाया बवाल, तोड़फोड़
मुस्लिम बोर्डिंग में घुसे अवैध
विज्ञापन

अंत:वासियों ने की तोड़फोड़
0 गेटमैन को पीटा, कमरों के ताले तोड़ डाले, अपने ताले लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में सोमवार रात दर्जनों की संख्या में घुसे अवैध अंत:वासियों ने जमकर बवाल किया। उन लोगों ने न सिर्फ गेटमैन की पिटाई की बल्कि कमरों के ताले और फर्नीचर भी तोड़ डाले। उन्होंने इविवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले में अधीक्षक ने चार दर्जन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से 24 नामजद हैं।
विश्वविद्यालय के हास्टलों में वाश आउट की कार्रवाई के बाद कमरों में ताले लगे हैं। सोमवार रात लगभग 50 की संख्या में हास्टल से निकाले गए अवैध अंत:वासी गेट पर पहुंच गए। उन्होंने गेटमैन रामकिशुन की पिटाई कर जबरन गेट खुलवाया और अंदर घुस गए। अंदर कामन रूम में फर्नीचर तोड़ने के बाद उन लोगों ने कमरों के ताले भी तोड़ दिए। इस दौरान इविवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले छात्र वहां से भाग निकले थे। मुस्लिम बोर्डिंग के अधीक्षक इरफान अहमद ने 24 अवैध अंत:वासियों को नामजद करते हुए लगभग 50 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद होने वालों में तबरेज खां, खुर्शीद खां, कलीम, सरवर खां, मोबीन अहमद, जावेद उमर, असरग, जैनुद्दीन, टीपू, शानु कमाल खां, रेयाजुद्दीन, बुमर जफर, नुरैन सिद्दीकी, आफताब आलम, इमरान, फरहान, इसरार अंसारी, जमशेद, रिजवान, एजक्कर, शमीम अहमद, गुलाब मोहम्मद, सदाकत खान, आसिफ शामिल हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कर्नलगंज एके सिंह ने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मारपीट, बलवे, तोड़फोड़ और 7 सीएल एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुपरिटेंडेंट इरफान अहमद ने बताया कि करीब आधा दर्जन छात्रों ने ताला तोड़कर अपने अपने ताले लगा लिए हैं। इनमें से कुछ तो 15 से 20 सालों से हास्टल में कब्जा जमाए हुए हैं। इनमें से कुछ सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। एक तो विश्वविद्यालय में ही संविदा पर कर्मचारी है। उन्होंने पूरी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed