फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बम विस्फोट मामले में स्कूल प्रबंधक भेजा गया जेल

बम विस्फोट मामले में स्कूल प्रबंधक भेजा गया जेल

Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बम विस्फोट मामले में स्कूल प्रबंधक भेजा गया जेल
बम विस्फोट मामले में स्कूल प्रबंधक को जेल
विज्ञापन


आरोपी बेटे ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
चार अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खुल्दाबाद के भुसौली टोला स्थित छोटेलाल हेला जूनियर हाईस्कूल में बनाते समय बम फटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल प्रबंधक रतन हेला को जेल भेज दिया। इससे पहले सुबह उसके बेटे और मामले के नामजद आरोपी ईशू हेला ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस का कहना है कि चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छोटेलाल हेला जूनियर हाईस्कूल में 16 जून की शाम करीब सात बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को चकिया निवासी आमिर (22) पुत्र नफीस वहां जख्मी पड़ा मिला था जिसके हाथ के दोनों पंजे उड़ गए थे। साथ ही शरीर में कई जगह छर्रे भी धंस गए थे। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में आमिर, ईशू निवासी खुल्दाबाद, सलमान, रियाज निवासी औद्योगिक छात्र व शिवम पांडेय के साथ कुछ अज्ञात पर मुकदमा लिखा गया। इनमें से ईशू स्कूल संचालक रतन लाल का बेटा है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान आरोपी ईशू ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उधर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक रतन हेला को भी जेल भेज दिया। जांच में पता चला था कि आरोपियों का सरगना औद्योगिक क्षेत्र के हल्दी निवासी एक एलएलबी का छात्र है। हालांकि अब तक उस समेत अन्य आरोपियेां को पकड़ा नहीं जा सका है। ख्ुाल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed