{"_id":"5d0a979e8ebc3e568439e5d8","slug":"15609752483-allahabad-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल लदा ट्रेलर जलकर खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केबिल लदा ट्रेलर जलकर खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबिल लदा ट्रेलर जलकर खाक
हण्डिया। कोलकता से केबिल लादकर जयपुर जा रहे ट्रेलर में रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। थोड़ी देर में फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन ट्रेलर पूरी तरह से नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक झारखंड निवासी कैलाश चंद्र मीणा कोलकता से ट्रेलर में बिजली केबिल लादकर जयपुर जा रहा था। रात करीब आठ बजे हण्डिया टोल प्लाजा पार करने के बाद कैलाशचंद्र ने चाय पीने के लिए ट्रेलर को खड़ा कर दिया। जब वह चाय पी रहा तभी अचानक ट्रेलर से धुआं उठने लगा। थोड़ी ही देर मेें आग की लपटें दिखाई पड़ने लगी। जब तक लोग कुछ समय पाते आग बेकाबू होने लगी और पूरे ट्रेलर को फैल गई। ट्रेलर में लगी विकराल आग देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई लेकिन कुछ भी नहीं बचाया जा सका। अनुमान के मुताबिक ट्रेलर में कई लाख रूपये की केबिल लदी हुई थी। आग लगने से किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।