फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गंगा में डूबी दूसरी युवती का भी शव मिला

गंगा में डूबी दूसरी युवती का भी शव मिला

Thu, 06 Jun 2019 09:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबी दूसरी युवती का भी शव मिला
गंगा में डूबी दूसरी युवती का भी शव मिला
विज्ञापन

0 रसूलाबाद घाट से बहकर फाफामऊ पुल के नीचे पहुंच गई थी लाश
0 घर में कोहराम, बुधवार को डूबी थीं दो बहनें, एक का मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रसूलाबाद घाट पर गंगा में स्नान करते वक्त डूबी दूसरी युवती का शव भी बृहस्पतिवार को बरामद हो गया। सुबह खोजबीन के दौरान फाफामऊ पुल के नीचे लाश मिली। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर में कोहराम मचा रहा।
खुल्दाबाद के निहालपुर निवासी रूपा (21) व शिवानी (16) सगी बहनें थीं। बुधवार सुबह स्नान करते वक्त दोनों रसूलाबाद घाट पर गंगा में डूब गई थीं। रूपा का शव कुछ देर बाद बरामद हो गया था, लेकिन शिवानी का कुछ पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने एक बार फिर खोजबीन की। गोताखोरों को नदी में उतारा गया। करीब आठ बजे फाफामऊ पुल के नीचे शिवानी का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


शव से लिपटकर बिलखती रही मां
उधर एक साथ दोनों बेटियों को खोने के बाद मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सुबह छोटी बेटी शिवानी का शव मिलने पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। काफी देर तक वह शव से लिपटकर बिलखती रही। उसकी हालत देखकर घाट पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। पति संजय की मौत के बाद वह बेटियों और बेटे रवि को लेकर जोंधवल शिवकुटी स्थित मायके में रहने लगी थी। उधर बहनों की मौत पर भाई रवि को भी गहरा सदमा पहुंचा था। वह किसी तरह बिलखती मां को सहारा देने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed