{"_id":"5cec53f6bdec22072c3327f7","slug":"155899191120-allahabad-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन
प्रयागराज। सिविल लाइंस में इंदिरा भवन के पीछे सागरपेशा बस्ती में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर ने पारिवारिक विवाद के बाद देर रात खुद को तमंचे से गोली मारकर घायल कर लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। घायल अवस्था में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। सागरपेशा बस्ती में अभिराज सिंह उर्फ जानू 28 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे उसका अपने दूसरे भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बीच ही जानू अपने कमरे में चला गया और तमंचा निकाल लाया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने दाएं कंधे में गोली मार ली। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक घायल अभिराज की हालत अब सामान्य है। उसके ऊपर सिविल लाइंस थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।