फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रेमिका के पिता-भाई ने की थी हत्या, गिरफ्तासर

प्रेमिका के पिता-भाई ने की थी हत्या, गिरफ्तासर

Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता-भाई ने की थी हत्या, गिरफ्तासर
प्रेमिका के भाई-पिता ने की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन


सोरांव में 20 मई को मिली थी दवा कंपनी कर्मचारी की लाश
गला घोटकर की थी हत्या, बाइक से सोरांव लाकर फेंका था शव

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दवा कंपनी कर्मचारी राजेश कुमार धुरिया की हत्या कर शव सोरांव में कजियानी गांव के सामने हाईवे किनारे फेंके जाने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद प्रेमिका के पिता व भाई शव बाइक पर लादकर सोरांव लाए और फिर इसे हाईवे किनारे फेंककर भाग निकले। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हंडिया-कोखराज बाईपास के किनारे काजियानी गांव के सामने 20 मई को 22 वर्षीय युवक का शव मिला था। गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। अगले दिन मर्चरी पहुंचकर भाई रजत ने मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार धुरिया उर्फ गोलू निवासी घूरपुर के रूप में की। उसने नामजद तहरीर देकर घूरपुर निवासी मुंशी धूरिया व उसके एक बेटे व दो बेटियों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। यह भी बताया था कि मुंशी की बेटी से उसके भाई का प्रेम संबंध था। घटना की जांच में लगे एसआई घनश्याम निषाद व अन्य ने मृतक के फोन की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उसकी अंतिम बार दोस्त से बात हुई थी। पुलिस ने दोस्त से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसे रात आठ बजे उसकी प्रेमिका के घर के पास छोड़कर चला आया था। शक के आधार पर पिता अनिल कुमार उर्फ मुंशी व भाई अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि 19 मई को वह व उसकी पत्नी बाहर गए थे। घर में बेटी अकेली थी। वापस आने पर घर में राजेश मिला, जो उसका दूर का रिश्तेदार भी था, तो उसका खून खौल उठा। जिसके बाद उसने बेटे के साथ मिलकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बाइक पर लादकर सोरांव में कजियानी गांव के सामने फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर नायलान की रस्सी, मृतक का जूता व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed