फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दूल्हा बदलने का मामला- चौथे दिन दूल्हे के बाप को छोड़ा

दूल्हा बदलने का मामला- चौथे दिन दूल्हे के बाप को छोड़ा

Fri, 24 May 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा बदलने का मामला- चौथे दिन दूल्हे के बाप को छोड़ा
शाही। दूल्हा बदलने के मामला बृहस्पतिवार को पुलिस के हरकत में आने के बाद आखिरकार सुलझ गया। दोनों पक्षों में शाम को एक दूसरे का सामान वापस कर थाने में लिखित समझौता हो गया। इसके बाद चौथे दिन दूल्हे के पिता को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना शाही के गांव खजुरिया के रामदास के बेटे लालाराम की शादी शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव परशरामपुर में तय हुई थी। बरात वाले दिन 20 मई की सुबह दूल्हा लालाराम घर से भाग गया। लड़की वालों की रजामंदी लेकर रामदास छोटे बेटे हरिप्रकाश को दूल्हा बनाकर ले गए। द्वाराचार के बाद जब डाला की रस्म की शुरू हुई तो लड़की पक्ष ने नकली दूल्हा लाने की बात कहकर विवाद कर दिया। दूल्हे, उसके पिता समेत बरातियों को बंधक बना लिया। पुलिस और विधायक डॉ. डीसी वर्मा के हस्तक्षेप पर लड़की वालों ने बरातियों को तो 21 मई की दोपहर 12 बजे छोड़ दिया, लेकिन दूल्हे के पिता रामदास को नहीं छोड़ा। तब से लड़के वाले लगातार शीशगढ़ थाने जाकर बुजुर्ग रामदास को छुड़वाने का प्रयास कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी रामदास के छोटे भाई भगवान दास, गांव के प्रेमपाल, कोटेदार जगदीश के साथ शीशगढ़ थाने पहुंचे और समझौते का प्रयास किया, लेकिन लड़की पक्ष जिद पर अड़ा रहा। बात न बनते देख पुलिस ने दोनों पक्ष पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो समझौता हो गया। तय हुआ कि लड़के वाले दिया गया सामान सहित आवभगत पर खर्च हुए सवा लाख रुपये की भी भरपाई करेंगे। दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने और सामान की अदला-बदली के बाद देर शाम रामदास को बंधन मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने पर विवाद शांतिपूर्ण निपट गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध काई भी कानूनी कार्रवाई न करने की बात भी लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम सिंह, थाना प्रभारी शीशगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed