फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नंदी मामले में डुप्लीकेट सिम बेचने के आरोपी भेजे गए जेल

नंदी मामले में डुप्लीकेट सिम बेचने के आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नंदी मामले में डुप्लीकेट सिम बेचने के आरोपी भेजे गए जेल
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

डुप्लीकेट सिम बेचने के आरोपी भेजे गए जेल
कैबिनेट मंत्री से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला
मुख्य आरोपी को अब तक पकड़ पाने में पुलिस नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। स्टांप एवं उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। उधर, डुप्लीकेट सिम बेचने के आरोप में गिरफ्तार दुकानदार व एक अन्य बुधवार को जेल भेज दिए गए।
मंत्री नंदी को फोन पर धमकी देेकर पांच करोड़ की रंगदारी गई है। जिसमें उनके वकील की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि जिस सिम से धमकी दी गई वह बांदा निवासी अधिवक्ता की आईडी पर लिया गया था। बाद में जानकारी मिली कि धमकी देने वाला हमीरपुर निवासी पुनीत है। जांच में यह बात भी सामने आई कि अधिवक्ता की आईडी लगाकर बांदा निवासी दो लोगों ने आरोपी पुनीत को डुप्लीकेट सिम जारी किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण मार्केट के मोती पार्क के बगल से बांदा निवासी श्रवण कुमार अक्कू व बांदा के ही पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने सिम फर्जी तरीके से दूसरे की आईडी पर एक्टिवेट कर बेचा था। बुधवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने मुकदमे में फर्जीवाड़े की धारा भी बढ़ाई। खास बात यह है कि कोतवाल बच्चे लाल प्रसाद का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को फर्जीवाड़े के साथ ही मुकदमे में दर्ज अन्य धाराओं यानी रंगदारी मांगना व धमकाने का भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


कॉल नहीं, सिर्फ एसएमएस ही आया: एसएसपी
उधर बुधवार को एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि मंत्री को धमकाने व रंगदारी मांगने के मामले के आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि मंत्री के मोबाइल पर सिर्फ धमकी भरा एसएमएस आया। फिलहाल किसी तरह की कॉल आने की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि मंत्री के वकील की ओर से जो तहरीर दी गई थी उसमें कहा गया था कि 12 मई की दोपहर 12.10 मिनट पर मंत्री के मोबाइल पर कॉल कर पांच करोड़ की रंगदाीर मांगी गई। साथ ही रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से हिरासत में बैठाए रखने का आरोप
उधर आरोपी श्रवण के घरवालों ने पुलिस पर फर्जी कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस चार दिन पहले ही श्रवण और पंकज को हिरासत में ले लिया था। चार दिन तक बैठाए रखने के बाद मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी लक्ष्मण मार्केट से दिखाई गई। जबकि उन्हें चार दिन पहले घर से उठाया गया था। आरोप लगाया कि धमकी देने के आरोपी पुनीत को न पकड़ पाने पर पुलिस ने बदनामी से बचने के लिए इन दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed