फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 07 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

- नैनी मामा भंाजा के पास की घटना
नैनी। कोतवाली के मामा भांजा के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
औद्योगिक थाना के लवायन कला निवासी बब्लू निषाद पुत्र राम अवतार मजदूरी करता है। मंगलवार को मजदूरी करने के लिये सरंगापुर गया हुआ था। काम करके वापस बाइक से अपने साथी लवायन कला निवासी रमेश निषाद पुत्र बड़े लाल के साथ आ रहा था। जैसे ही नैनी के मामा भांजा के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एसआरएन अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने बब्लू निषाद को मृत घोषित कर दिया। रमेश निषाद गंभीर रूप से घायल है। मौके पर ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर नैनी कोतवाली ले गई। नैनी पुलिस ने बब्लू का शव अपने कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। मृतक के चाचा राम मिलन ने नैनी कोतवाली में ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

फोटो संख्या
02- मृतक की फाइल फोटो बब्लू निषाद


देवर ने की भाभी की पिटाई
नैनी। कोतवाली के देवरख निवासी गीता देवी पत्नी दिलीप का आरोप है कि बुधवार सुबह उनके देवर व अज्ञात युवकों ने घर पर घुसकर गाली गालौज करने की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगाें को देखकर आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगाें ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस चली गई। भुक्तभोगी ने नैनी कोतवाली में मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ ने किया वृक्षारोपण
नैनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नैनी आरपीएफ ने सुरक्षा बल बैरक में ़पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया। वृक्षारोपण के दौरान नैनी आरपीएफ चमन सिंह तोमर ने कहा कि हम सभी को अपने घर के आंगन में एक पौधा लगाना चाहिये, ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। सहायक एसी प्रमोद कुमार, उमेश चंद्र जैन, जीपी सिंह, संतोष कुमार राय, जीआरपी इंचार्ज बीआर बिंद सहित आरपीएफ की टीम मौजूद रही।।


फोटो संख्या
01- नैनी आरपीएफ ने किया वृक्षारोपण

निषाद पार्टी आज निकालेगी रैली
नैनी। आरक्षण के विरोध में निर्मल इंडियन शोषित हमारा आम दल की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के लवायन से बृहस्पतिवार को रैली निकाली जाएगी। संगठन के मनोज निषाद ने बताया कि लवायन से रैली निकाली जाएगी। जिलाधिकारी का विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed