{"_id":"5af353d34f1c1bb56a8b897e","slug":"15258961448-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर
Updated Thu, 10 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी का तेल छिड़ककर युवक ने लगाई आग, मौत
आनन-फानन में परिजनों ने कर दी अंत्येष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
घूरपुर (इलाहाबाद)।
घूरपूर थाना क्षेत्र के बीकर गांव में बुधवार की शाम एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। घर के भीतर युवक को आग गोला बना देख घर-परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसे वापस गांव लाकर यमुना नदी में परिवार के लोग प्रवाहित कर रहे थे तभी घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोगों ने युवक को विक्षिप्त बताते हुए आत्महत्या करने की बात कही। उनकी बात मानकर पुलिस लौट गई।
बीकर गांव निवासी नीरज पटेल (24) पुत्र रंगलाल का विवाह कुछ समय पहले हुआ था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम नीरज बाहर से घर पहुंचा और कमरे में जाकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। आग की चपेट में आने के बाद चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग जमा हो गए। तब तक नीरज काफी हद तक जल चुका था। उसे आनन-फानन में लेकर परिवार के लोग नजदीक के अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोग उसका शव लेकर गांव पहुंच गए और यमुना नदी में उसे प्रवाहित करने लगे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। गौहनिया पुलिस चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया। इसके बाद पुलिस लौट गई।