फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डीसीएम से भिड़ंत में डूंगरपुर के बुजुर्ग बाइक चालक की मौत

डीसीएम से भिड़ंत में डूंगरपुर के बुजुर्ग बाइक चालक की मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम से भिड़ंत में डूंगरपुर के बुजुर्ग बाइक चालक की मौत
शाही। शाही-शेरगढ़ रोड के डूंगरपुर मोड़ पर इतवार रात बुझिया माइनर गांव के पास शेरगढ़ दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में डूंगरपुर के बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा परिवार का ही बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी है। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे को अंजाम देकर ड्राइवर ट्रैक्टर को भगा ले गया।
विज्ञापन

डूंगरपुर गांव के 50 वर्षीय श्रीपाल सिंह गंगवार पुत्र ठाकुरदास इतवार रात शाही से अपने गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर पीछे परिवार का ही 13 साल का बालक मुनेंद्र बैठा था। बुझिया माइनर से डूंगरपुर की तरफ मुड़ रही श्रीपाल की बाइक को शेरगढ़ दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने अचानक बेकाबू होकर टक्कर मार दी। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक टूट-फूट गई। डीसीएम से कुचलकर श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तेज रफ्तार बाइक से रोड पर गिरकर मुनेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देकर ड्राइवर डीसीएम भगा ले गया। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को एंबुलेंस से खिरका सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर सीएचसी से उसे 108 नंबर सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। उधर, पुलिस ने पंचनामा भरवाकर लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी है। मृतक श्रीपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। सबसे बड़े भाई वीरेंद्र ही जीवित हैं। बाकी दोनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में पत्नी सीता और दो बेटों-दो बेटियों को छोड़ गए हैं। किसी बच्चे की अभी तक शादी नहीं कर पाए थे। परिवार में मातम-कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed