{"_id":"59c13c8b4f1c1b32688b5637","slug":"151505836171-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों ने पकड़ा छात्रा हाथ, भाई पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों ने पकड़ा छात्रा हाथ, भाई पर पथराव
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों ने पकड़ा छात्रा हाथ, भाई पर पथराव
दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। गोविंदपुर टैक्सी स्टैंड के पास सोमवार को सरेशाम एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। उसे रोककर मोबाइल नंबर मांगा गया। जब उसने अपने भाई को बुलाया तो भाई के साथ मारपीट कर उस पर पथराव कर दिया गया। तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्हें खोजा जा रहा है।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाला राजेंद्र (परिवर्तित नाम) काटजू बाग कालोनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी बहन भी एक इंटर कालेज की छात्रा है। सोमवार की शाम वह छात्रा कोचिंग के लिए कटरा जा रही थी। गोविंदपुर टैक्सी स्टैंड के पास तीन शोहदों ने उसे रोककर मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा ने मना किया तो वे पीछे पड़ गए। इसी बीच एक शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह सब हो ही रहा था कि छात्रा ने फोन कर भाई को बुला लिया। राजेंद्र पहुंचा तो उन लोगों ने उसका कालर पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज करते हुए उस पर पथराव शुरू कर दिया। सरेशाम भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई घटना से अफरातफरी मच गई। शोहदों की दबंगई को देखते हुए भीड़ में से किसी ने कोई मदद नहीं की। पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों भाग निकले। बाद में राजेंद्र ने आदिल, उसके भाई और एक बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचक दरोगा रामबाबू मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी, मारपीट के साथ 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
पड़ोसी शोहदों ने छात्रा से की अश्लील हरकत, चांटा मारा
चार के खिलाफ कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज
इलाहाबाद। कीडगंज के पूरावल्दी इलाके में पड़ोस के शोहदों ने एक छात्रा का जीना हराम कर दिया है। स्कूल आते प्रतिदिन छेड़खानी तो करते ही थे, रविवार को उसका हाथ पकड़कर चांटा मार दिया और धमकी दी कि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पूरावल्दी कीडगंज की रहने वाली एक छात्रा इंटर कालेज में पढ़ती है। पड़ोस के रहने वाले दो शोहदे काफी समय से उसे परेशान करते थे। आते जाते फब्तियां कसने से वह परेशान हो गई थी। कुछ दिन पहले उसने अपने घर वालों को बताया तो शोहदों के घर पर शिकायत की गई। इसके बाद भी वे नहीं माने। रविवार को छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की और चांटा मारते हुए धमकी दी कि मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया। सूरज निषाद और उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ कीडगंज अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।