{"_id":"5a47f6ae4f1c1bce6d8b70aa","slug":"15146658103-jhusi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में ठंड लगने से बेहोश हुए बच्चे, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल परिसर में ठंड लगने से बेहोश हुए बच्चे, मचा हड़कंप
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी के आदेश के बावजूद खुला स्कूल, बेहोश हुए बच्चे
डीएम का आदेश नहीं माने अंग्रेजी मीडियम स्कूल
हवेलिया गांव स्थित स्कूल में आयोजित किया गया था सालाना जलसा
अमर उजाला
झूंसी। थाना क्षेत्र के हवेलिया गांव स्थित एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में शनिवार को भीषण ठंड के दौरान चल रहे सालाना जलसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे बच्चे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। इससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। इसके बावजूद विद्यालय परिसर में कार्यक्रम चलते रहे। पूरे मामले को लेकर अभिभावकों ने अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।
भीषण ठंड को देखते हुए डीएम सुहास एलवाई ने शनिवार को जिले के इंटरमीडिएट तक के सभी प्राईवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद झूंसी के कई विद्यालयों ने डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाईं। बेखौफ विद्यालय का संचालन किया गया। यह बात अलग है कि इस दौरान शिक्षण कार्य की बजाए स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। हवेलिया गांव स्थित अंग्रेजी मीडियम स्कूल में सालाना जलसे का आयोजन किया गया था। स्कूल के बच्चे टी शर्ट पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिए हुए थे। इसी दौरान शीत लहरी की चपेट में आने से चार बच्चे स्कूल के ग्राउंड में ही बेहोश होकर गिर पड़े। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया। आश्चर्य तो इस बात पर है कि इसके बावजूद सालाना जलसा संचालित होता रहा। पूरे प्रकरण को लेकर अभिभावकों ने भारी आक्रोश जताया है।