{"_id":"5c4767b8bdec227391006767","slug":"141548183480-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी के लिए मजबूर करने में पत्नी समेत तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदकुशी के लिए मजबूर करने में पत्नी समेत तीन नामजद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। दारागंज के अलोपीबाग निवासी युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी व सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अलोपीबाग निवासी दीपक कुमार गोस्वामी उर्फ पवन पुत्र प्रवीन कुमार गोस्वामी ने 28 नवंबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से दीपक की पत्नी वैशाली उस पर जायदाद उसके नाम करने का दबाव बनाती थी। इस बात पर झगड़ा होता था जिसके बाद वह पोते को लेकर मायके चली जाती थी। मार्च 2018 से वह मायके चली गई। दीपक वहां जाता तो उसे बेटे से मिलने नहीं दिया जाता था। 28 नवंबर को दीपक पत्नी व बच्चे को लेने ससुराल गया तो उसे मारापीटा गया। जिसके बाद उसने घर आकर फांसी लगा ली। पिता का आरोप है कि बेटे की आत्महत्या करने का कारण उसकी पत्नी व सास-ससुर हैं। पुलिस ने पत्नी वैशाली व उसके पिता राजेंद्रनाथ व मां माधुरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दारागंज पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।