{"_id":"5ba942e4867a557fe1122349","slug":"141537819364-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से ज्यादा बच्चों के लिए एक पंखा, चारों तरफ गंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 से ज्यादा बच्चों के लिए एक पंखा, चारों तरफ गंदगी
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मेन- 20 से ज्यादा कैडेट के लिए एक पंखा, चारों तरफ गंदगी
लगा लिया था एनसीसी कैंप, नहीं था कोई इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। केपी कॉलेज के भीतर एनसीसी कैंप तो लगा लिया गया, लेकिन यहां कैडेटों के लिए कोई इंतजाम नहीं था। बीमार कैडेट्स के परिजनों का कहना था कि 20 से ज्यादा कैडेटों को एक-एक कमरे में ठहराया गया था। इनके लिए सिर्फ एक पंखा था। इसके अलावा चारों ओर गंदगी भी पसरी थी। कुल मिलाकर जिस जगह एक दिन भी रहना मुश्किल हो, वहां कैडेट्स को तीन दिन के कैंप में रखा गया था।
अस्पताल पहुंचे परिजनोें का कहना था कि कैंप में 500 से ज्यादा कैडेट थे। एक-एक कमरे में 20 से ज्यादा कै डेट को रखा गया था। बड़ी बात यह है कि भीषण गर्मी के बावजूद एक कमरे में केवल एक ही पंखे की व्यवस्था थी। इसके अलावा चारों तरफ गंदगी भी पसरी थी। यहां सफाई का भी इंतजाम नहीं था। चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास भी उगी थी। बच्चे भीषण उमस में रहने को मजबूर थे। कुछ अभिभावकों का आरोप था कि भीषण गर्मी में भी बच्चों के लिए साफ पानी का भी इंतजाम नहीं था। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ बच्चों की तबियत तो पहले ही दिन से खराब होने लगी थी। हालांकि कैंप पूरा करने के लिए ही उन्होंने चुप्पी साधे रखी। हालांकि सोमवार को खाना खाते ही उनकी हालत बिगड़ गई।
परोसी गई दाल से आ रही थी बदबू
सूचना पर पहुंचे पुलिसवाले भी कैंप के भीतर की हालत देख स्तब्ध थे। उनका कहना था कि बच्चों को जो दाल परोसी गई उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। यह भी ऐसी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसा लग रहा था कि बच्चों को बासी दाल दी गई। यही वजह है कि दाल खाते ही बच्चों की हालत बिगड़ गई। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ बच्चों ने दाल से बदबू आने की शिकायत भी की। लेकिन उन्हें चुप करा दिया गया।
विज्ञापन
सांप ने डस लिया था बच्ची को
कैंप मेें इलाहाबाद के साथ ही आसपास के इलाकों में स्थित स्कूल के बच्चे भी प्रतिभाग कर रहे थे। घटना की जानकारी पर स्कूलों से जुड़े शिक्षक व प्रधानाचार्य भी अस्पताल पहुंच गए। इन्हीं में से एक का कहना था कि बच्चों को जिन हालात में रखा गया था, वह बेहद बुरे थे। अस्पताल पहुंचे कुछ बच्चों ने यह भी बताया कि सुबह ही कैंप में शामिल एक बच्ची को सांप ने डस लिया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर इलाज भी कराया गया। हालांकि बच्ची को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।