फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डबल मर्डर

डबल मर्डर

Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर
गांव के ही नशेड़ियों ने की थी सास-बहु की हत्या
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे संदिग्ध, घटना के बाद फरार
ताला तोड़ा नहीं था, चाबी से खोलकर की थी लूट की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के हरिरामपुर इलाके में मंगलवार की रात सास बहु की हत्या का लगभग खुलासा हो गया है। गांव के ही नशेड़ियों ने दोनों की हत्या की थी। सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध दिखे हैं। सभी घर छोड़कर भागे हैं। उनके कुछ साथी पकड़ गए हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

थरवई के हरिरामपुर के रहने वाले चंद्रकेश कुमार की पत्नी सोना देवी और मां गोमती देवी की मंगलवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। लगभग साफ हो गया है कि गांव के ही नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना वाली रात से ही वे घर से फरार हैं। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। घर वालों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि वे कहां हैं। मोबाइल कॉल डीटेल्स के माध्यम से उनकी लोकेशन मालूम की जा रही है। उनके कुछ दोस्तों को पकड़ लिया गया है। वे भी नशेड़ी हैं। अब तक जो जानकारी मिली है कि नशेड़ी लूट के इरादे से अंदर घुसे। उन्हें मालूम था कि घर की चाभियां कहां रहती हैं। जब वह बरामदे में पहुंचे तो सास बहु जाग गईं। दोनों ने नशेड़ियों को पहचान लिया। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई। इसके बाद चाभियों से ही दोनों कमरों और बक्सों के ताले खोले गए। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया कि पुलिस कातिलों के बेहद नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। काफी जानकारी मिली है। गांव से फरार लोगों की खोजबीन में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed