{"_id":"5b5738de4f1c1b3b5a8b6c61","slug":"141532442846-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां व पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां व पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां, पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
शंकरगढ़ में 22 जुलाई की रात हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शंकरगढ़ के फुलतारा में दो दिन पहले पत्नी व मां को कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतारने का आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि नशे में आरोपी ने विवाद के बाद पहले पत्नी और फिर मां पर वार किया था।
एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फुलतारा में 22 जुलाई की रात 10 बजे के करीब महेश कुमार उर्फ छोट्टन ने शराब पीने से टोकने पर पत्नी कलावती(28) पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे मार डाला था। मां रामा ने उसे रोकने की कोशिश की तो उस पर हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस महेश की तलाश में लगी थी। मंगलवार सुबह 6.30 बजे उसे मवैया मोड़ के पास से दबोच लिया गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मवैयाकला बस्ती के पास टोंस नदी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद वह होशोहवाश खो बैठा था और इसके बाद ही उसने पत्नी व मां पर हमला बोल दिया। शाम को उसे जेल भेज दिया गया।
लूट करने आए तीन बदमाश पकड़ाए
इलाहाबाद। शंकरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को कौशाम्बी से लूट की वारदात को अंजाम देने आए तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से दो बम, एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अरवेश तिवारी, अवधेश कुमार निवासी सरायअकिल व दिनेश कुमार निवासी पिपरी हैं। इन पर हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं। बिहरिया मोड़ के पास इन्हेें सोमवार रात 2.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया है कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने शंकरगढ़ आए थे।