{"_id":"5b265bc84f1c1b53268b68bb","slug":"141529240520-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप पर झोंका फायर, बेटी को लगी, इलाहाबाद रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप पर झोंका फायर, बेटी को लगी, इलाहाबाद रेफर
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में पड़ोसी ने बाप को मारने के लिए फायर झोंक दिया। गोली बगल सो रही बेटी को जा लगी। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ताजुब अली और मोहम्मद कयूम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आबादी की जमीन पर दो दिन पहले पेड़ की डाल काटने को लेकर दोनों पक्षों मेें विवाद हुआ था। जिसके विरोध में कयूम ने पुलिस को तहरीर दी थी। शनिवार की रात ताजुब अली घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। उसके बगल बेटी रुकैया (12) भी सो रही थी। अचानक रात में पहुंचे लोगों ने ताजुब के ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसकी बेटी के सीने में जा लगी। फायर की आवाज सुनकर लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी दौड़ पड़े। जिस पर हमलावर भाग निकले। गोली लगने से घायल रुकैया को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लीलापुर चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी। हालांकि लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। लालगंज कोतवाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जिन लोगों का नाम बताया गया, उनकी तलाश की जा रही है। वह घर पर नहीं मिले।