फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दुधमुंही से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत

दुधमुंही से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत

Tue, 19 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
दुधमुंही से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत
दुधमुंही से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीयू में बच्ची का हो रहा इलाज
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिले में आठ माह की बच्ची को पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकत की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। नानी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाले दंपति को आठ महीने पहले बेटी हुई। रविवार रात बच्ची अपनी मां के पास थी। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक महिला के घर पहुंचा। पड़ोसी होने के नाते वह अक्सर महिला के घर आता-जाता था। युवक ने महिला से बच्ची ले ली और घुमाकर लाने की बात कहकर चला गया। मगर दस बजे रात तक वह बच्ची को लेकर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। बच्ची के परिजन युवक के घर गए तो वह नहीं मिला। कुछ देर बाद युवक बच्ची को गोद में लेकर घर पहुंचा और उसे उसकी मां के हवाले कर भाग गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था और वह बेहोश थी। आनन-फानन मामले की जानकारी पुलिस की दी गई। पुलिस ने बच्ची को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बच्ची जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। बच्ची की नानी ने मासूम से अश्लील हरकत करने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



‘आरोपी युवक बच्ची को गोद में लेकर चला जाता था। आठ माह की बच्ची थी सब यही समझते थे कि वह उसको खिलाने जाता है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रेप की पुष्टि के लिए बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed