फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दुनका में कार से 17 लाख कैश बरामद

दुनका में कार से 17 लाख कैश बरामद

Wed, 17 Apr 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
दुनका में कार से 17 लाख कैश बरामद
दुनका। लोकसभा चुनाव में धन का राजनीतिक दुरुपयोग रोकने के मकसद से स्टेटिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार सैनी ने मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान कार से 17 लाख रुपये बरामद किए। पूछने पर रकम इलाके के बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में डालने के लिए ले जाने की बात कही गई, लेकिन रकम बैंक की ही होने का पुख्ता सबूत न दे पाने पर उसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट मंगलवार शाम चार बजे से दुनका नवीन पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शाही एसएचओ अरविंद सिंह चौहान, चौकी इंचार्ज प्रदीप राघव और थाने का फोर्स भी साथ था। शाम करीब सात बजे शीशगढ़ से धनेटा होते हुए बरेली की तरफ जा रही कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 17 लाख रुपये कैश बरामद हुआ। कार में गार्ड समेत पांच लोग सवार थे। पूछने पर खुद को पीएमएस इंफ्रा सिस्टम्स प्रा. लि. का सर्विस एसोसिएट बता रहे विशाल कुमार ने सफाई दी की कि रुपये शीशगढ़, सहोड़ा, शेरगढ़ के बॉब एटीएम में डालने के लिए ले जाया जा रहे थे। कंपनी की गाड़ी बरेली में ही खराब हो जाने पर प्राइवेट कार से आना पड़ा। हालांकि दो घंटे की मशक्कत के बाद भी टीम रुपये बैंक का होने का कोई पक्का सुबूत स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं कर पाई। लिहाजा स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पूरी रकम गिनवाकर सरकारी मालखाने में जमा करवाने को कह दिया है। जमा रकम की रसीद टीम के मुखिया को सौंप दी जाएगी। 17 लाख कैश पकड़े जाने की सूचना पर एसडीएम रोहित यादव फोन पर ही लगातार कार्रवाई की मानीटरिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed