फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गलाघोंटकर नेत्रहीन महिला की हत्या

गलाघोंटकर नेत्रहीन महिला की हत्या

Fri, 29 Mar 2019 01:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
गलाघोंटकर नेत्रहीन महिला की हत्या
नेत्रहीन महिला की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन


प्रयागराज। करेली के सादियापुर इलाके में देर-रात करीब साठ वर्षीय एक नेत्रहीन महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला वहीं आसपास रहकर लोगों से कुछ मांगकर अपना गुजारा करती थी। बुधवार को भी वह चौराहे पर ही थी। उसके गले में एक गमछा फंसा हुआ था। आसपास शराब की बोतलें, कुछ खाली गिलास एवं ताश के पत्ते भी पड़े हुए मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि गमछा से कस कर ही उसकी हत्या की गई लेकिन वारदात की वजह साफ नहीं हुई। इंस्पेक्टर करेली के मुताबिक महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद पीएम कराया जाएगा। पीएम के बाद ही मामला कुछ हद तक साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed