फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दारागंज में भी हुआ था दोहरा हत्याकांड, नहीं हुआ खुलासा

दारागंज में भी हुआ था दोहरा हत्याकांड, नहीं हुआ खुलासा

Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दारागंज में भी हुआ था दोहरा हत्याकांड, नहीं हुआ खुलासा
दारागंज, कीडगंज दोहरे हत्याकांड के जैसा ही न हो हश्र
विज्ञापन

बख्शीबांध पर हत्या के बाद जला दिए थे शव
दोनों मृतकों की आज तक नहीं हो सकी शिनाख्त
कीडगंज दोहरे हत्याकांड का भी नहीं हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज में युवक की हत्या के बाद शव जलाए जाने की घटना का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दरअसल इसी साल मार्च में दारागंज के बख्शीबांध रोड पर ठीक इसी तरह हत्या के बाद दो युवकाें के शव जलाने के बाद बदमाश भाग निकले थे। पांच महीने बाद भी पुलिस मामले का खुलासा तो छोड़िए, मृतकों की शिनाख्त भी नहीं कर सकी है। उधर कीडगंज दोहरे हत्याकांड में भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

पांच महीने बीते, पहचान भी नहीं
बख्शीबांध रोड पर 30 मार्च को हुए इस दोहरे हत्याकांड से जिले भर में सनसनी फैल गई थी। यहां दो युवकों की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर दोनों के शव जला दिए गए। एक को गला घोटकर मारा गया, वहीं दूसरे युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई। सुबह गिट्टी की शिफ्टिंग कराने के लिए पहुंचे ठेकेदार ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मृतकोें में एक की उम्र 20-22 तो दूसरा 40 साल का था। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने बताया था कि दोनों हत्याएं भोर मेें तीन से पांच बजे के बीच हुई। मौके पर काफी मात्रा में खून भी फैला हुआ था। खून के धब्बे भी ताजे ही लग रहे थे। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थीं लेकिन आज तक हत्यारे नहीं पकड़े गए। यहां तक कि मृतकों की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दो महीने बीतने को, नहीं मिले हत्यारे
उधर, कीडगंज के बाई का बाग पार्क में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा भी पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। चार जुलाई की सुबह दो युवकों की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। कई दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त गऊघाट निवासी रिक्शा चालक अशोक व कृष्णा नगर कीडगंज निवासी बिजली मिस्त्री नीरज के रूप में की थी। हालांकि घरवालों से पूछताछ के बाद भी पुलिस हत्या की वजह नहीं खोज सकी। घटना को दो महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed