{"_id":"5a2ee68a4f1c1bb6678c1439","slug":"131513023114-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद युवती की हत्या, मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद युवती की हत्या, मिली लाश
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश
- कछार में मिली अधजली लाश, रेप के बाद हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो
हनुमानगंज (इलाहाबाद)।
लगभग 22 साल की युवती की हत्या के बाद उसकी लाश सरायइनायत इलाके के लीलापुर गंगा कछार में फेंक दी गई। उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। शक है कि रेप के बाद कत्ल किया गया है। सोमवार सुबह लोगों ने अधजला शव देखा तो वहां भीड़ लगी और खबर पाकर पुलिस भी पहुंची। मारी गई युवती की पहचान नहीं हो सकी। शव को चीरघर भेजकर पुलिस ने सभी थानों की पुलिस के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी सूचना दी है।
जमुनीपुर गांव के कुछ लोग सोमवार सुबह लीलापुर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गंगा कछार में खेत की तरफ गए थे। वहां उन्हें पगडंडी के बगल में युवती का अधजला जला शव दिखा। भीड़ लगी तो खबर पाकर सरायइनायत के प्रभारी धानाध्यक्ष बीआर विश्वकर्मा और चौकी प्रभारी हनुमानगंज पीयूष पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। युवती के शरीर के सामने का हिस्सा और कपड़े जले थे, जबकि पिछला हिस्सा सलामत था। युवती ने लैगी और कुर्ती पहनी थी। हालांकि कपड़े जल गए थे। शव के पास खून का धब्बा दिखा। एक चप्पल पैर में था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर था। वहां दर्जनों लोग जुटे, लेकिन कोई भी युवती की पहचान नहीं कर सका। वहां से कुछ ही दूरी बालू की डंपिग की गई जहां से रात-दिन ट्रक और ट्रैक्टरों में बालू की ढुलाई की जाती है। पुलिस मान रही है कि युवती का कत्ल कहीं और किया गया था। वहां शव लाकर शिनाख्त मिटाने के इरादे से जलाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात में कोई चार पहिया गाड़ी उस तरफ जाते देखी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद कार में लाश लाकर फेंकी गई थी। शव को चीरघर में रखकर पुलिस शिनाख्त का इंतजार कर रही है।
दो अन्य युवतियों के कत्ल में बना है राज
लीलापुर कछार में मिले युवती के शव की शिनाख्त होनी अभी बाकी है। इससे पहले भी सरायइनायत में नसीरापुर गांव में एक खाली दुकान के भीतर मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी इसलिए कातिलों का भी पता नहीं चल सका है। इसके अलावा उतरांव में फोरलेन हाइवे के बगल पिछले दिनों मिले महिला के शव की भी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन दो युवतियों के कत्ल में राज बना है।