फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जीएम की पत्नी के बैग से दो लाख रुपये गायब

जीएम की पत्नी के बैग से दो लाख रुपये गायब

Tue, 02 Apr 2019 10:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
जीएम की पत्नी के बैग से दो लाख रुपये गायब
जीएम की पत्नी के बैग से दो लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में जीरोरोड इलाके में हुई घटना
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोतवाली क्षेत्र में 10.30 लाख रुपये की लूट का मामला अभी खुला भी नहीं था कि मंगलवार दोपहर ई रिक्शे से जा रही अफसर की पत्नी के दो लाख रुपये उड़ा दिए गए। उनकी तहरीर पर पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

सायरा सिद्दीकी नैनी के चकदोंदी मोहल्ले की रहने वाली हैं। उनके पति गुफराद्दीन असम में केंद्रीय संस्थान में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनकी एक कंसट्रक्शन फर्म भी है। मंगलवार दोपहर सायरा ई रिक्शे पर यस बैंक की कोतवाली स्थित जीरो रोड शाखा पर पहुंचीं। वहां से उन्होंने अपनी फर्म के अकाउंट से दो लाख रुपये निकाले और उसे बैग में रख लिए। बैंककर्मी ने उन्हें फर्म की नई मुहर बनवाने के लिए कहा। ऐसे में वह दो लाख रुपये बैग में रखकर ई रिक्शे से घंटाघर स्थित मुहर की दुकान पर जाने लगी। अभी वह कुछ दूर ही बढ़ी थीं कि ई रिक्शे पर दो महिलाएं सवार हो गईं जिनके साथ 10 व 8 साल के दो बच्चे भी थे। रास्ते में दोनों महिलाएं बच्चों को लेकर उतर गईं। उधर, सायरा ने घंटाघर स्थित दुकान पर पहुंचकर मुहर बनवाई। इसके बाद जैसे ही उन्होंने बैग खोला, उनके होश उड़ गए। उसमें रखे रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना रामबाग में रहने वाले अपने भाई को दी तो वह भी पहुंच गए। जानकारी पर डायल 100 व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने ई रिक्शे पर सवार हुई दोनों महिलाओं की तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। सायरा ने शक जताया है कि उन्हीं महिलाओं ने ही उनके बैग से रुपये उड़ाए। कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महिलाओं का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed