फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नए साल के जश्न के दौरान आस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़

नए साल के जश्न के दौरान आस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़

Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न के दौरान आस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़
नए साल के जश्न के दौरान भारतीय मूल की आस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन

होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विदेशी युवती और उसके दोस्तों को पीटा भी, छिनैती का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नए साल के जश्न के दौरान सिविल लाइंस में 31 दिसंबर की रात एक आस्ट्रेलियन युवती से छेड़छाड़ की गई। इतना ही नहीं, विरोध करने पर युवती और उसके दोस्तों को पीटा गया। आरोप है कि छिनैती भी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जश्न के दौरान विवाद हुआ था।

आस्ट्रेलिया में फारेस्ट हिल मेलबोर्न की रहने वाली शर्लिन (परिवर्तित नाम) पत्नी अजय लिंडन थपलियाल कुछ महीनों से प्रयागराज के कालाडांडा मुहल्ले में रह रही हैं। 31 दिसंबर की रात वह अपने दोस्तों वैभव शंकर, अक्षय वासुदेव और शुभम जायसवाल के साथ स्ट्रेची रोड स्थित एक होटल में नए साल की पार्टी मना रहे थे। होटल वाले ने युवक और युवतियों के लिए संगीत का कार्यक्रम रखा था। शर्लिन का आरोप है कि इसी दौरान होटल मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसे गलत तरीके से छूने लगा तो दोस्तों ने ऐतराज जताया। इसके बाद होटल मालिक ने कुछ लोगों को बुला लिया। वे हॉकी स्टिक आदि लेकर आए और शर्लिन व उसके दोस्तों को पीटते गाली देते हुए होटल से बाहर निकाल दिया। इस दौरान शर्लिन के कान से सोनी की बाली और अक्षय की सोने की जंजीर छीन ली। एक जनवरी की रात शर्लिन की तहरीर पर होटल मालिक सौरभ श्रीवास्तव तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि शर्लिन काला डांडा की रहने वाली है। उसकी शादी कुछ साल पहले आस्ट्रेलिया के फारेस्ट हिल मेलबोर्न के रहने वाले अजय लिंडन से हुई है। शर्लिन कुछ महीनों से अपने मायके काला डांडा में रह रही है। जांच में पता चला है नए साल के जश्न के दौरान शर्लिन को बार के बाथरूम में चक्कर आ गया था। वहां उसे एक वेटर ने पकड़कर उठाने की कोशिश की तो वह भड़क गई कि उसने छुआ कैसे। इसी बात पर शर्लिन और उसके दोस्तों व वेटर में मारपीट हो गई। वेटर का सिर फूट गया। शर्लिन के दोस्तों को भी चोट आई। तब तक होटल मालिक समेत तमाम लोग पहुंच गई। पुलिस भी रात में ही पहुंच गई थी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed