{"_id":"5bb8c8e0867a5514ba4159f5","slug":"121538836704-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पक्ष पहुंचा हॉस्टल, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी पक्ष पहुंचा हॉस्टल, जमकर मारपीट
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पक्ष पहुंचा हालैंड हाल हॉस्टल, मारपीट
आगजनी, बमबाजी की घटना से आक्रोशित छात्रों ने खदेड़ा
मची अफरातफरी, मौके पर बुलाई गई कई थानों की फोर्स
पुलिस पकड़ती, इससे पहले ही भाग निकला आरोपी पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रात में हुए बवाल के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हाल हॉस्टल में शनिवार शाम एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि रात में हुए बवाल में नामजद आरोपी पक्ष के कुछ लोग यहां पहुंचे, जिस पर दूसरा पक्ष आक्रोशित हो उठा। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाद में कई थानों की फोर्स पहुंची और तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि आरोपी पक्ष भाग निकला।
रात में हुए बवाल के बाद शनिवार सुबह से हॉलैंड हाल हॉस्टल में सन्नाटा पसरा रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत अन्य पीड़ित छात्रनेता व उनके समर्थक हॉस्टल में जुटे थे। एहतियातन तैनात किए गए कर्नलगंज थाने के कुछ पुलिसकर्मी यहां मौजूद थे। अचानक यहां दो युवक पहुंचे। जिन्हें देख दूसरा पक्ष आक्रोशित हो उठा। उसका कहना था कि दोनों रात में हुए बवाल के आरोपी पक्ष से हैं। उन्होंने विरोध किया तो दोनों युवकों ने फोन से अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। जैसे ही युवक हॉस्टल में घुसे, दूसरे पक्ष ने उन्हें खदेड़ लिया। देखते ही देखते वहां मारपीट शुरू हो गई। सूचना अफसरों को मिली तो मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोका तो कुछ युवक उससे भी उलझ गए। हालांकि किसी तरह समझाकर पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। तब तक सूचना पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय प्रकाश भी पहुंच गए। पुलिस हॉस्टल में पहले से मौजूद छात्रों को समझा रही थी कि दूसरा पक्ष वहां से भाग निकला। अध्यक्ष के समर्थकों का आरोप था कि हॉस्टल में आने वाले युवकों में रात में हुए बवाल के नामजद आरोपी भी शामिल थे। उनकी मांग थी कि बवाल में नामजद आरोपियों को हॉस्टल में प्रवेश करने से रोका जाए। पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। उधर एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि सीओ कर्नलगंज ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार करते रहे। उनका कहना है कि मौके पर फोर्स तैनात है। हॉस्टल में आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। मारपीट की बात गलत है।