फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

एसएससी परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Sat, 17 Mar 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एसएससी परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई
एसएससी की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई
विज्ञापन

मुंडेरा सेंटर पर दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा, रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) में पटना के अशोक कुमार को शशि कुमार की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। यह फर्जीवाड़ा नीम सरांय कॉलोनी मुंडेरा बाजार के बघेल कंप्यूटर सेंटर की है। साइट सुपरवाइजर रजत वर्मा ने धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि 14 मार्च की परीक्षा में अशोक कुमार पटना बिहार के शशि कुमार की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।

एसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद भी कंप्यूटर सेंटर पर ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी थम नहीं रही है। छात्रों का आरोप है कि एसएससी की ओर से जिन कंप्यूटर सेंटर्स को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां आए दिन साफ्टवेयर की मदद से आईपी हैक कर दूर से बैठकर नकल कराने वाले प्रश्नपत्र हल कर देते हैं। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी बैठा रहता है, बिना परीक्षार्थी के घुमाए ही कंप्यूटर का माउस चलता रहता है। ऐसे में दूर बैठकर नकल कराई जाती है। कंप्यूटर सेंटर्स के मालिकों की मदद से दूसरे परीक्षार्थी को बैठा दिया जाता है। इसी प्रकार का फर्जीवाड़ा लगातार पकड़ में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed