फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आउटर पर खड़ी ट्रेने में वेंडरों का हंगामा

आउटर पर खड़ी ट्रेने में वेंडरों का हंगामा

Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
आउटर पर खड़ी ट्रेने में वेंडरों का हंगामा
आउटर पर खड़ी ट्रेन में वेंडरों का हंगामा
विज्ञापन

ओवर चार्जिंग का यात्रियों ने किया था विरोध
सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद जंक्शन के निरंजन आउटर पर सोमवार की सुबह सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों ने खूब हंगामा किया। जनरल कोच में ओवर चार्जिंग की शिकायत करने पर वेंडरों ने एक यात्रियों की पिटाई कर दी। इसके बाद वेंडर निरंजन आउटर पर उतर गए। यहां उन्होंने ट्रेन में पथराव भी किया। जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत सुरक्षा कर्मियों से की।

गाड़ी संख्या 12791 सिकंदाराबाद-दानापुर एक्सप्रेस नैनी से चलने के बाद सुबह पौने ग्यारह बजे के आसपास निरंजन आउटर पर रुकी थी। इसी बीच एक जनरल कोच में तमाम अवैध वेंडर चढ़ गए। वेंडर चिप्स, बिस्कुट, पानी आदि यात्रियों को बेच रहे थे। हालांकि पैकेट में लिखी कीमत से ज्यादा दाम वसूलने पर पटना के दो यात्रियों ने विरोध किया तो वेंडरों उन्हीं से उलझ गए। इस बीच ट्रेन में बैैठे कुछ अन्य यात्रियों ने भी ज्यादा कीमत वसूले जाने पर वेंडरों को फटकार लगाई। मामला बढ़ता देख वेंडरों ने अपने कुछ और साथी बुला लिए जो ट्रेन में अलग-अलग कोचों में थे। इसके बाद अवैध वेंडरों ने एक यात्री की पिटाई भी कर दी। सिगनल ग्रीन होने पर ट्रेन चली तो वेंडर नीचे उतर कर वहां से भाग खड़े हुए। जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत प्लेटफार्म पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से की। हालांकि आरपीएफ के जंक्शन प्रभारी पीके राणा ने यात्रियों द्वारा इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed